फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case filed, friend in custody

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ सत्यदेव के मौत का कारण

Sun, 07 Feb 2021 09:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Case filed, friend in custody
मुकदमा दर्ज, दोस्त हिरासत में
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ सत्यदेव के मौत का कारण
हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सत्यदेव की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राज बनकर रह गया। रिपोर्ट में मौत का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सत्यदेव को साथ ले जाने वाले दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।
त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के मुड़िला मिश्र गांव के टोला सेमराडीह निवासी सत्यदेव मिश्र दो फरवरी को घर से निकला था। छह फरवरी को बुड्ढी खास गांव के पास राप्ती नदी में उसका शव मिला था। वह मित्र के साथ पचपेड़वा जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद लापता हो गया था। ऐसे में वह नदी के पास कैसे पहुंचा, नदी में कैसे गिरा और अगर मित्र के साथ गया था तो वह उसे छोड़ क्यों दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। रिपोर्ट में न तो चोट लगने की बात आई है और न ही डूबने से मौत का कारण है। वहीं पुलिस की जांच में मित्र की गतिविधि संदिग्ध पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उसने पुलिस को पूरी तरह से घुमाया और मौत से कोई वास्ता नहीं होने की दुहाई दी। मोबाइल का लोकेशन खंगाला गया तो वह घटना स्थल के इर्द-गिर्द मिला। पुलिस ने आरोपी बंशराज के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। एसओ त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र ने बताया कि सत्यदेव के मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ है। आरोपी के मोबाइल का लोकेशन और अन्य सुबूत उसके खिलाफ हैं। हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसपी ने किया निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी रात 11 बजे बुड्ढी खास गांव पहुंचे। यहां उन्होंने युवक जहां लाश मिली थी घटना स्थल का निरीक्षण किया। शिकायत के बारे में परिजनों से बात की। एसओ को हर बिन्दुओं की गहनता से जांच करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी मायाराम वर्मा, थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed