फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case filed against the driver who hit the cyclist

Siddharthnagar News: साइकिल सवार को ठोकर मारने वाले चालक पर केस दर्ज

Sun, 23 Jul 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the driver who hit the cyclist
सलेमपुर। साइकिल सवार को ठोकर मारने के मामले में लार पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर व चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी सुरेश सिंह ने लार थाने में तहरीर दी। बताया है कि चाचा स्व. अर्जुन सिंह के बड़े पुत्र विवेक कुमार सिंह (32) साइकिल से अपने गांव चुरिया वापस आ रहे थे। मेहरौना के पश्चिम छोर पर दुर्गा मंदिर के सामने पहुंचे थे कि पीछे से लार की तरफ से ही आ रहे पिकअप चालक ने उनके भाई विवेक कुमार सिंह को ठोकर मार दी, जिससे वह घायल होकर गिर गए और साइकिल टूट गई। मौके पर ही चोट के कारण बेहोश हो गए। घायल को लेकर परिवार के लोग लार अस्पताल पहुंचे। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से भी रेफर होने के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। लार पुलिस ने चालक सोनू कुलदीप निवासी मुरतगंज थाना संदीपनघाट जिला कौशांबी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed