फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case filed against the accused of rape

Siddharthnagar News: दुष्कर्म के आरोपियों पर केस दर्ज

Wed, 19 Mar 2025 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the accused of rape
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा कर कई दिनों तक दुष्कर्म कर गांव के बाहर मारपीट कर छोड़ दिया गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र व उसके रिश्तेदार के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। आरोपितों का नाम राहुल चौरसिया व उसके पिता का नाम कमलेश चौरसिया है। दोनों महराजगंज के एक गांव के रहने वाले हैं, तीसरा आरोपी रिश्तेदार उपेंद्र चौरसिया है। थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी की मां ने तहरीर देकर बताया कि 21 फरवरी 2025 को मेरी नाबालिग लड़की को चोडार गांव निवासी का रिश्तेदार जो महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अपने रिश्तेदारों की मदद से शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह राहुल के साथ गई है। 28 फरवरी को दिन में दो बजे आरोपी ने मेरी लड़की को मारपीट कर गांव में छोड़ दिया। जब लड़की से पूछा गया, तब उसने बताया कि शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था और कई दिनों तक दुष्कर्म करने के बाद शादी से इन्कार कर दिया। किशोरी की मां ने आरोपी युवक व उसके पिता के साथ उसके रिश्तेदारों पर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed