फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case filed against four accused for beating the complainant in the presence of police

Siddharthnagar News: पुलिस की माैजूदगी में फरियादी की पिटाई के चार आरोपियों पर केस

Wed, 04 Dec 2024 11:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 Dec 2024 11:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four accused for beating the complainant in the presence of police
बांसी। पुलिस की मौजूदगी में एक व्यक्ति की पिटाई के प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने दोनों नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मारने पीटने करने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में फरियाद लेकर गए मिश्रौलिया क्षेत्र के निहलवा गांव निवासी एक व्यक्ति पर गांव के कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में हमला कर दिया था।
बचाव में पुलिस ने भी हमलावरों पर बल प्रयोग किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर पुलिस व हमलावरों के मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।
मिश्रौलिया क्षेत्र के निहलवा गांव निवासी जाहिद अली की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भकुरहवा गांव निवासी ग्राम प्रधान राजकुमार यादव पुत्र बलिकरन यादव व उनके भतीजे पिंटू यादव पुत्र रामबिलास यादव व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

जाहिद अली के अनुसार उसका गांव के कुछ लोगों से वर्ष 2013 से भूमि विवाद चल रहा है। उसने बताया कि सोमवार को उसके भूमि पर कब्जा किया जा रहा था, जिसकी शिकायत लेकर वह जिलाधिकारी के पास गया था। वहां से लौटने के बाद अपनी फरियाद लेकर वह बांसी तहसील कार्यालय पहुंचा और एसडीएम कार्यालय की तरफ जा रहा था। इसी बीच उसपर कुछ लोगों ने हमला कर दियाा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed