फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case filed against 14 people, including purchasing center in-charge

क्रय केंद्र प्रभारी समेत 14 लोगों पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस

Thu, 14 Jan 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 14 people, including purchasing center in-charge
क्रय केंद्र प्रभारी समेत 14 लोगों पर दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

अपर जिला सहकारी अधिकारी ने डुमरियागंज और त्रिलोकपुर थाने में दी तहरीर
क्रय केंद्र चिताही, हटवा, भरवठिया मुस्तहकम और धनोहरी के केंद्र प्रभारियों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मन्नीजोत में धान क्रय घोटाले में क्रय केंद्र प्रभारी समेत 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने त्रिलोकपुर और डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।
अपर जिला सहकारी अधिकारी दीनदयाल के अनुसार फत्तेपुर गांव निवासी कृष्णचंद्र का फर्जी कागजात तैयार कर 1620.23 क्विंटल धान धान सत्यापित किया गया। कृष्णचंद ने केवल 220 क्विंटल धान क्रय केंद्र चिताही, हटवा, भरवटिया मुस्तहकम व धनोहरी केंद्र पर विक्रय किया। रामकुमार का भी 1795.39 क्विंटल धान सत्यापित किया गया। उसने 1270 क्विंटल धान क्रय केंद्र चिताही, हटवा, भरवठिया मुस्तहकम व धनोहरी पर विक्रय किया। इसी प्रकार हरिश्याम 3763.76 क्विंटल धान सत्यापित किया गया। उसने 1655 क्विंटल धान चिताही, हटवा, भरवठिया मुस्तहकम, धनोहरी पर विक्रय किया। विकास का 2916.52 क्विंटल धान सत्यापित किया गया। उसने 1253 क्विंटल धान क्रय केंद्र पर बेचा। इसी तरह हरीश मिश्र, अखिलेश, राधेश्याम मौर्य ने भी चारों केंद्रों पर हजारों क्विंटल धान बेचा। अपर जिला सहकारी अधिकारी दीनदयाल ने त्रिलोकपुर थाने में गलत तरीके से धान बेचने वाले किसानों, चिताही और हटवा के क्रय केंद्र प्रभारी नीतू गुप्ता और रवि गुप्ता के खिलाफ तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करवाया है। इस बाबत डुमरियागंज सीओ उमेश शर्मा ने बताया कि धान क्रय करने में हुए फर्जीवाड़े की तहरीर दी गई थी। इस मामले में किसानों और केंद्र प्रभारियों पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सहज जनसेवा केंद्र के संचालक विकास मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी में पत्नी और भाई भी शामिल
एसडीएम कार्यालय से जारी फर्जी खतौनी पर धान खरीद घोटाले में आरोपी रमेश गुप्ता की पत्नी और भाई भी शामिल थे। रमेश की पत्नी नीतू गुप्ता चिताही क्रय केंद्र की प्रभारी है। भाई रवि गुप्ता हटवा धान क्रय केंद्र प्रभारी है। रमेश गुप्ता ने बताया कि भाई सोनू भरवठिया मुस्तहकम धान क्रय केंद्र प्रभारी और वेदप्रकाश धनौरी धान क्रय केंद्र प्रभारी है। इन क्रय केंद्रों पर ही धोखाधड़ी की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
अपर जिला सहकारी अधिकारी ने हटवा क्रय केंद्र प्रभारी रवि गुप्ता, चिताही केंद्र प्रभारी नीतू गुप्ता के साथ किसान कृष्णचंद्र, रामकुमार, हरिश्याम, विकास, हरीश मिश्र, अखिलेश कुमार और राधेश्याम के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। उनके अलावा रमेश गुप्ता, सहज जनसेवा केंद्र संचालक विकास मिश्र और तहसील भूलेख ऑपरेटर अमित तिवारी सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed