फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case filed against 14 people including four named in the fight over setting up a cart.

Siddharthnagar News: ठेला लगाने को लेकर मारपीट में चार नामजद समेत 14 पर केस

Thu, 27 Aug 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 14 people including four named in the fight over setting up a cart.

विज्ञापन
इटवा। इटवा कस्बे के मुख्य चौराहे पर ठेला लगाने को लेकर मंगलवार शाम हुए विवाद में पुलिस ने चार नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नगर पंचायत के हनुमान नगर वार्ड निवासी ज्वेलरी कारोबारी गोविंद सोनी की तहरीर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उनके बेटों के साथ मारपीट की और सोने की चेन छीन ली।
गोविंद सोनी की इटवा चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे उनकी दुकान के सामने जबरन ठेला लगाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इटवा कस्बे के इसरार, इमरान और रियाज समेत अन्य लोग अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और उनके बेटों से गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन

गोविंद सोनी के मुताबिक, उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके बेटों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान उनकी सोने की चेन छीन ली गई। मारपीट में गोविंद सोनी और उनके बेटों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ के साथ आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed