{"_id":"5f624fde8ebc3e35225058c0","slug":"case-file-siddharthnagar-news-gkp365816635","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के जेई-युवक में हाथापाई, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के जेई-युवक में हाथापाई, केस दर्ज
विज्ञापन
रेलवे के जेई-युवक में हाथापाई, केस दर्ज
शोहतरगढ़ थाना क्षेत्र के परसा रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
रेलवे द्वारा बंद किए मार्ग को खुलवाने के लिए हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर परसा रेलवे स्टेशन के निकट पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा बंद किए गए मार्ग पर आवागमन को लेकर एक युवक व रेलवे के जेई में हाथापाई का मामला सामने आया है। जेई की तहरीर पर शोहरतगढ़ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी जेई पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना मंगलवार शाम की है।
बैदौली निवासी आकाश गोस्वामी किसी काम से सिसवा चौराहे से आखेरहिया जा रहे थे। परसा रेलवे स्टेशन के पश्चिम में अंडरपास में पानी भरा होने के कारण वे रेलवे द्वारा बंद करवाए गए रास्ते पर चले गए और ट्रैक पार करने का प्रयास करने लगे। इसी बीच वहां मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे रेलवे के जेई आनंद रंजन ने उन्हें रोका और ऐसा न करने की हिदायत दी। बात-बात में दोनों में विवाद हो गया और नौबत हाथापाई तक आ गई। इस घटना में जेई चोटिल हो गए। जेई ने यह सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों व शोहरतगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने जेई आनंद रंजन की तहरीर पर आकाश व उनके रिश्तेदार गौतम गिरी निवासी सिसवा थाना शोहरतगढ़ पर मुकदमा पंजीकृत जेल भेज दिया। एसएचओ राम आशीष यादव ने बताया कि जेई की तहरीर पर केस दर्ज कर दो युवकों को जेल भेज दिया गया।
युवक पक्ष का आरोप, एकतरफा कार्रवाई हुई
परसा। हाथापाई के मामले में युवक पक्ष ने भी रेलवे के जेई पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष के मौजूद लोगों ने शोहरतगढ़ थाने में अमर उजाला प्रतिनिधि को बताया कि जब आकाश ने गलती मान ली उसके बाद भी जेई दुर्व्यवहार व हाथापाई की। चोट आकाश को भी लगी है। इसके बाद भी पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की