{"_id":"63de9290e3e1dd5819595ba1","slug":"case-file-against-two-people-siddharthnagar-news-c-7-1-42919-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या और पति पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या और पति पर धोखाधड़ी का केस
Sat, 04 Feb 2023 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद हटने के बाद विद्यालय में जाकर माहौल खराब करने और कागजात पर हस्ताक्षर करने का आरोप
सिद्धार्थनगर। नगर के बाल शिक्षा सदन इंटर कन्या कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या और उनके पति पर विद्यालय का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने और अभिलेखों में गड़बड़ी का आरोप लगा है। विद्यालय के ही प्रबंधक ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सदर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
सदर थाना क्षेत्र के पूरब पड़ाव मोहल्ला निवासी राधेश्याम गुप्त के मुताबिक वह बुधनगर तेतरी बाजार स्थित बाल शिक्षा कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। आरोप है कि कॉलेज की प्रधानाचार्या रेखा गुप्ता को प्रबंध समिति की ओर से हटा दिया गया था। इसके बाद वह विद्यालय में आकर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रही हैं। मारपीट पर उतारू हो जाती हैं। प्रधानाचार्य के कक्ष में जबरिया घुसकर बैठती हैं, छात्राओं के अभिभावकों को भड़का रही हैं।
कार्यालय के अभिलेख को लेकर चली गईं। नव नियुक्त प्रधानाचार्य से माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मिले आईडी पासवर्ड को धमका कर हासिल कर लिया। कई प्रमाणपत्रों पर इनके द्वारा गलत तरीके से हस्ताक्षर किया जा रहा है। प्रबंध समिति को बदमान किया जा रहा है। आरोप है कि इस कार्य में इनके पति भी सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
इस मामले में प्रबंधक ने सदर को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मिले तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधानाचार्य रेखा गुप्ता और उनके पति दिलीप गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य मामले में केस दर्ज किया है।
इस संबंध में सदर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।