फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   case file against three sisters

तीन सगी बहनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Tue, 26 Apr 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
case file against three sisters
तीन सगी बहनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

- प्रेम प्रसंग में युवक को जलाकर मारने का आरोप
- शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस ने प्रेम प्रसंग में युवक को जलाकर मार देने के मामले में तीन सगी बहनों पर हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, तनाव को देखते हुए युवक के गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

क्षेत्र के निवासी अर्जुन मिश्र ने मंगलवार को शिवनगर डिड़ई थाने में तहरीर देकर कहा कि उसके पुत्र जितेंद्र मिश्र को 18 अप्रैल की रात खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री ने फोन कर अपने घर बुलाया था। बेटे के वहां पर पहुंचने के बाद उसके शरीर पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया गया। सूचना पर वह मौके पर पहुंच गए थे। गंभीर रूप से झुलसे बेटे को लेकर पहले सीएचसी मिठवल गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल ले जाने पर हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। जहां पर 25 अप्रैल को बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों बहनों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच युवक के गांव में युवतियों के प्रति नाराजगी को देखते हुए कोई अप्रिय घटना न हो कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मृतक युवक के पिता की तहरीर पर तीन युवतियों के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed