फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case against the accused of burying the dead body in soil after killing it by crushing it with a tractor-trolley.

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर हत्या के बाद शव मिट्टी में दबाने के आरोप में केस

Mon, 09 Jun 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Case against the accused of burying the dead body in soil after killing it by crushing it with a tractor-trolley.
पथरा। क्षेत्र के लौकियां गांव निवासी राजेश (40) की रविवार को संदिग्ध हालात में मिट्टी के नीचे दबी लाश मिली थी।रविवार देर रात पुलिस ने मृतक के भाई दीपक शर्मा के तहरीर पर ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक सहित दो लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लौकियां गांव निवासी राजेश (40) पुत्र खजांची रविवार भोर में नित्यक्रिया के लिए घर से निकला था। कुछ घंटे बाद उनका शव गांव के बाहर निर्माणाधीन मकान में मिट्टी में दबा मिला था।
विज्ञापन

मृतक के भाई दीपक शर्मा ने थाने में तहरीर देकर आरोपी ट्रैक्टर चालक चिन्नू पुत्र गया प्रसाद के द्वारा ट्रैक्टर आगे-पीछे करते समय मृतक पर चढ़ जाने व घटनास्थल पर उनकी मृत्यु हो जाने का आरोप लगाया था। आरोप यह भी था कि घटना के बाद आरोपी ने ही शव को ले जाकर मिट्टी में छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सुसंगत धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।



पथरा क्षेत्र में मिट्टी ढुलाई माफियों के चलते पांच मासूम बच्चों के सर से उठ गया पिता का साया
पथरा थाना क्षेत्र में अनगिनत मिट्टी लोडर और जीसीबी मशीन बगैर रोक टोक के महीनों से अवैध खनन कर रहे हैं। लेकिन, पुलिस और तहसील प्रशासन इन पर कार्रवाई करने में असफल रही है। मिट्टी माफिया पहले रात्रि में चोरी छुपे मशीन चलाते थे। लेकिन विगत दो माह से बगैर रोक टोक से दिन दहाड़े भारी मात्रा में मिट्टी खनन कर रहे हैं। जिसका नतीजा यह है। कि एक परिवार के पांच बच्चों के उपर से पिता साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed