फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case against six who sold and bought land with fake documents

Siddharthnagar News: फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने और खरीदने वाले छह पर केस

Tue, 30 Apr 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Apr 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Case against six who sold and bought land with fake documents
पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके जांच में जुटी
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सियांव नानकार गांव का है मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। फर्जी आधार कार्ड व पता का अभिलेख बनवाकर शोहरतगढ़ में कुछ जालसाजों की ओर से लगभग 14 बीघा जमीन बैनामा करने के मामले पुलिस ने छह लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, कुछ जालसाजों ने असली जमीन के मालिक मुशापाल सिंह निवासी ग्राम इटवा तहसील नागौद जिला सतना राज्य मध्य प्रदेश के नाम से फर्जी आधार कार्ड में मूशा पाल सिंह निवासी ग्राम इटवा जनपद सिद्धार्थनगर दर्ज करवाया और जरूरी अभिलेख भी तैयार किया। अपने कुछ करीबियों की मदद से इरशाद अहमद निवासी खजुरिया थाना सदर, नौशाद अहमद निवासी सूर्यकुडिया टोला छिटहनिया, दुर्गेश मणि त्रिपाठी थाना चिल्हिया को 10 अप्रैल को शोहरतगढ़ निबंध कार्यालय पर 14 बीघा जमीन फर्जी रजिस्ट्री कर दिया। पुलिस ने असली मूशापाल सिंह की जमीन की देखरेख करने वाले गनचौरा निवासी रामदेव यादव की तहरीर पर मामले की जांचकर रविवार को केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


---
गनचौरा निवासी रामदेव यादव की तहरीर पर फर्जी तरीके से जमीन की क्रय-बिक्री करने के मामले मूशापाल सिंह निवासी इटवा सिद्धार्थनगर, इरशाद अहमद निवासी खजुरिया थाना सदर, नौशाद अहमद निवासी सूर्यकुड़िया टोला छिटहनिया थाना चिल्हिया, दुर्गेश मणि त्रिपाठी निवासी धेंसा नानकार थाना चिल्हिया, अंचल निवासी सूर्यकुड़िया टोला छिटहनिया थाना चिल्हिया और इफ्तेखार खान निवासी परसपुर पोस्ट इमिलिया थाना सदर के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस टीम जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राजकुमार पांडेय, थानाध्यक्ष शोहरतगढ़


इस प्रकार दिख रही गड़बड़ी
असली मूशापाल सिंह के हस्ताक्षर और नकली मूशापाल सिंह का हस्ताक्षर अलग-अलग हैं। असली मूशापाल सिंह के हस्ताक्षर अंग्रेजी शब्द में है। और नकली मूशापाल सिंह बैनामे में हिंदी में हस्ताक्षर किए हैं, जो यह दर्शाता है कि जालसाज ने कितनी प्री-प्लान करके जमीन को बेच दिया है। पुलिस की जांच में कई राज खुल सकते है और इस मामले कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।




असली मूशापाल को योगेंद्र प्रताप सिंह के पिता ने दी थी जमीन

जानकारी के अनुसार, 1971 में शोहरतगढ़ योगेंद्र प्रताप सिंह के पिता लालतेज प्रताप सिंह ने अपनी जमीन से मध्य प्रदेश राज्य के जिला सतना तहसील नागौद के क्षेत्र इटवा निवासी मूशा पाल सिंह रिश्तेदार को कुछ जमीन दिया था। यह जमीन सियाव नानकार गांव के पास है। जो खतौनी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed