{"_id":"680d29518a1101e41a041034","slug":"care-should-be-taken-regarding-diet-and-health-of-pregnant-women-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-136500-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्भवती महिलाओं के खानपान व सेहत का रखा जाए ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्भवती महिलाओं के खानपान व सेहत का रखा जाए ध्यान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सेमुआडीह में शनिवार को सीडीपीओ निर्भय सिंह की देखरेख में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें उन्हें फल और पोषाहार वितरित करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य की जांच पड़ताल कराकर उन्हें खानपान और सेहत को लेकर जागरूक किया गया।
डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमुवाहडीह में सीडीपीओ ने वीएचसेंड सत्र का निरीक्षण किया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका दोनों उपस्थित पाई गईं। इसके बाद गर्भवती महिलाओं का गोद भराई किया गया। इस कार्यक्रम में चने की दाल और रिफाइंड का वितरण किया गया। सीडीपीओ ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत सभी आंगनबाड़ी कार्यककत्री और सहायिका नियमित समय से आंगनबाड़ी केंद्र खोलकर बच्चों और महिलाओं को पोषाहार वितरण करने के साथ नियमित टीकाकरण अभियान में अपना प्रतिभाग करें।