फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Car overturned in a ditch after hitting a bike, six injured

Siddharthnagar News: बाइक में टक्कर मारते हुए कार खाई में पलटी, छह घायल

Tue, 20 May 2025 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Car overturned in a ditch after hitting a bike, six injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ बढ़नी हाईवे मार्ग पर बानगंगा बैराज से आगे झरूआ मोड़ के पास सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मारते हुए खाई में गिरकर पलट गई।

इस हादसे में कार में बैठे चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे को देखकर आसपास के लोगों ने कार सीधा कर फाटक खोलकर घायलों को निकला और शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सभी को जिला मुख्यालय माधव प्रसाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसोहिया नानकार निवासी अयान (25), सुग्रीम (22), अमीरुदीन (20), इनामुल्ला (21) सोमवार की रात कार से एनएच-730 हाईवे मार्ग से बढ़नी की ओर जा रहे थे, जैसे ही बानगंगा बैराज से आगे झरूआ मोड़ के पास पहुंचे, तभी कार अनियंत्रित होकर एक बाइक में टक्कर मारते हुए खाई में गिर कर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed