Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Car occupants tried to kidnap woman

कार सवारों ने महिला को अगवा करने की कोशिश की

Tue, 15 Feb 2022 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Car occupants tried to kidnap woman
कार सवारों ने महिला को अगवा करने की कोशिश की
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कैंसर से पीड़ित पति की स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट लेकर गोरखपुर से लौट रही महिला को सोमवार की रात अगवा करने की कोशिश की गई। विरोध कर रही महिला को कार सवारों ने थप्पड़ भी मार दिए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने महिला को बचाया। उसके बाद महिला ने रात में ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ चौकी के ओवरब्रिज के पास की बताई जा रही है।
मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की 35 वर्षीय महिला के पति कैंसर से पीड़ित हैं। महिला के अनुसार, गोरखपुर के एक अस्पताल में उनके पति का इलाज चल रहा है। वह सोमवार को अपने पति की जांच रिपोर्ट लेने के लिए गोरखपुर गई थीं। देर शाम वह रोडवेज बस से नौगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचीं। फिर एक टैंपो से सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ की ओर निकलीं। बताया जा रहा है कि पुरानी नौगढ़ ओवरब्रिज के पास महिला को कार सवारों ने उतारने की कोशिश की। आगे जाकर महिला, दूसरे वाहन को पकड़ने के लिए टैंपो से उतरी। तब भी कार सवार आ गए और महिला को पकड़कर कार में बैठाने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया। विरोध करने पर महिला को थप्पड़ मार दिया गया।
विज्ञापन

महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए तो आरोपित भाग निकले। लोगों की सूचना पर पुरानी नौगढ़ चौकी की पुलिस पहुंची। पुलिस ने महिला से जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। रात में हाईवे पर हुए इस दुस्साहस से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में शहर कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। पीड़ित महिला ने तहरीर दी है। केस दर्ज कर जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed