फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Car hits bike rider in Siddharth Nagar mother and son die in accident husband and child injured

यूपी में दर्दनाक हादसा: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में मां और बेटे की मौत; पांच घायल

Fri, 06 Jun 2025 08:38 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 08:38 PM IST
सार

इस हादसे में जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक और गाड़ी पर आगे बैठा उनका बेटा घायल हो गया। जबकि एक पुत्र और पत्नी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Car hits bike rider in Siddharth Nagar mother and son die in accident husband and child injured
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में मां और बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सिद्धार्थनगर स्थित खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा-मेहदावल मार्ग पर बजरंग मोड़ के आगे शुक्रवार को कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया और खुद पलट गई। इस हादसे में शिक्षक की पत्नी और ढ़ाई साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि, खुद शिक्षक और एक पुत्र जख्मी हो गए।

विज्ञापन

इसके अलावा कार सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस केस दर्ज करके मामले जांच में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करमा निवासी बलिराम (35) पुत्र प्रभू अपनी पत्नी सुमन (32) और दो बच्चों हर्षित उम्र चार वर्ष और दो वर्षीय अयांश के साथ अपनी बहन के घर चुइटहा से अपने घर करमा आ रहे थे। अभी वह बजरंग चौराहे से आगे पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे अयांश की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और बलिराम व पत्नी सुमन और पुत्र प्रसिद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंची। जहां स्थिति गंभीर देख बाइक सवार तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पत्नी सुमन की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 20 मीटर दूर जाकर गिरी। जिससे कार में सवार संतकबीरनगर जनपद के सेमरियांवा निवासी अंसारुल और उनकी पत्नी हसीना खातून को भी चोटें आई हैं। जिनका इलाज सीएचसी खेसरहा पर चल रहा है। कार सवार डुमरियागंज स्थित खरकट्टी जा रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा चंदन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित बलदेव के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है । दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed