{"_id":"684b1aa81ddd4dae1d0a225d","slug":"car-collides-with-safety-grill-on-highway-side-in-unnao-youth-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139263-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उन्नाव में कार हाईवे किनारे लगी सेफ्टी ग्रिल में िभड़ी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उन्नाव में कार हाईवे किनारे लगी सेफ्टी ग्रिल में िभड़ी, युवक की मौत
विज्ञापन
आकाश राजभर। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र के चमरौली गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर 12:40 बजे तेज रफ्तार कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगी सेफ्टी ग्रिल में घुस गई।
इस घटना में कार में बैठे साथी की मौत हो गई। चालक को मामूली चोटें आई। घटना के बाद हाईवे पर एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने हाईड्रा से वाहन को किनारे कराया। मृतक सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र को निवासी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जिले के थाना बांसी के कदमहवा गांव निवासी आकाश राजभर (24) पुत्र साधुशरण अपने मित्र बलरामपुर जिले के थाना व कस्बा तुलसीपुर निवासी साथी रघुबर (22) पुत्र संतोष बरनवाल के साथ बृहस्पतिवार सुबह सात बजे फर्रुखाबाद जाने के लिए कार से निकला था।
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चमरौली गांव के पास कार चला रहे रघुबर को झपकी आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे सेफ्टी ग्रिल में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सेफ्टी ग्रिल चालक की बगल में बैठे साथी आकाश के पेट में घुसते हुए पीछे की डिक्की से बाहर आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी रघुबर को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। ी