{"_id":"6845c7b9e32f3a08fe0ab2f5","slug":"car-collides-with-divider-youth-dies-three-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139001-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डिवाइडर से टकराई कार, युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डिवाइडर से टकराई कार, युवक की मौत, तीन घायल
Sun, 08 Jun 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
- कार सवार तीनों युवक भारतीय, नेपाल के बीरगंज में हुआ हादसा
खुनुवां। नेपाल के बीरगंज में रविवार दोपहर में डिवाइडर से कार टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल और मृतक भारतीय मूल के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार, बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी नंबर 14 के पिपरा में पेट्रोल पंप के पास गंडक चौक से नए बस पार्क की ओर जा रही कार नियंत्रण खो बैठी और सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में घायल हुए बिहार के नरकटियागंज के बिटू सर्राफ (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे में कार चालक नरकटियागंज निवासी गणेश सर्राफ (40) और कार सवार रतन सर्राफ (20) और बिटू सर्राफ (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला पुलिस कार्यालय परसा के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक सुभाष भट्ट ने बताया कि घायलों का इलाज बारा के नौतन स्थित अस्पताल में चल रहा है।