{"_id":"687697c15c5bcca59d02ae13","slug":"candidates-received-kaushal-youth-icon-award-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-141163-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अभ्यर्थियों को मिला कौशल यूथ आईकाॅन सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अभ्यर्थियों को मिला कौशल यूथ आईकाॅन सम्मान
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बसडिलिया में विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम विधायक श्यामधनी र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बसडिलिया स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में संस्थान व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ विधायक श्यामधनी राही ने किया। कार्यक्रम में कौशल विकास योजना के तहत सेवायोजित सर्वश्रेष्ठ 11 अभ्यर्थियों को कौशल यूथ आईकाॅन सम्मान से सम्मानित किया गया।
साथ ही रोजगार मेले में चयनित 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में कौशल विकास मिशन व डीडीयू-जीकेवाई के उपलब्धियों का वीडियो से प्रस्तुतिकरण हुआ। डीडीयू, आईटीआई, डीडीयू प्राइवेट कौशल विकास के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षण प्रदाताओं को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान कौशल विकास, आईटीआई के अभ्यर्थियों द्वारा निर्मित वस्तुओं के स्टाल लगाए गए। मुख्य अतिथि ने उनका निरीक्षण करने के साथ-साथ लड्डू गोपाल के कपड़े व आसन, चाभी रिंग की खरीदारी की।
विज्ञापन
नोडल प्रधानाचार्य व जिला समन्वयक कौशल विकास सत्यदेव दुबे, जिला प्रबंधक कौशल विकास संतोष कुमार एवं अमित कुमार मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, विपिन चौधरी, संजीव मिश्रा, राकेश मौर्य, राजेश सिंह, अमित सिंह, रविकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री अमित कुमार मिश्रा ने किया।