फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cameras will remain active, drones will be flown to keep an eye on the activities

Siddharthnagar News: कैमरे रहेंगे सक्रिय, ड्रोन उड़ा कर रखेंगे गतिविधि पर नजर

Thu, 13 Mar 2025 09:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Cameras will remain active, drones will be flown to keep an eye on the activities
-ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कंट्रोल रूम से जुड़े कैमरे को किया गया सक्रिय, होली पर रहेगी नजर
विज्ञापन

-चौराहे और तिराहे पर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे से भी होगी होली खेलने की निगरानी

-63 क्यूआरटी और मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न होगी होली अलग-अलग क्षेत्र में लगी ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। होली सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के साथ ही डिजिटल मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। साथ ही ड्रोन से भी होली के जुलूस पर नजर रखी जाएगी, जिससे जुलूस के दौरान अगर कोई गड़बड़ी करता है तो डिजिटल साक्ष्य के सहारे संबंधित को ट्रेस करके कार्रवाई की जाएगी।
एक समय तक होली खेली जाएगी और उसका जुलूस संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद जुमे की नमाज अदा होगी। 20 थानों की पुलिस के अलावा 63 क्यूआरटी स्पेशल लगी रहेगी। जो संवेदनशील इलाकों का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में भूमिका निभाएगी। इसके अलावा मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जो सुरक्षा के बारे में जानकारी लेते रहेंगे।
विज्ञापन

खुशियों का पर्व होली और रमजान माह का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। होली में हुड़दंड से विवाद की स्थिति बन जाती है। वहीं, एक समुदाय को रंग से परहेज है। ऐसे में होली का रंग और जुलूस तय समय पर दोपहर में ही संपन्न करा लिया जाएगा। इसके बाद नमाज अदा की जाएगी, जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न हो। जो जहां रहेगा संबंधित मस्जिद में नमाज अदा करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर जनपद के 20 थानों की फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पीएसी और स्पेशल 63 क्यूआरटी संवेदनशील इलाकों में मुस्तैद रहेगी, जो अलर्ट रहेगी। सूचना मिलते ही मौके के लिए चल देगी। थाने की फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाने में सहयोग करेगी। इसके अलावा थाना और तहसीलवार मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जो अपने- अपने क्षेत्र का भ्रमण करके लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील करेंगे। साथ ही अगर कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति आती है तो त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश देंगे। इसके साथ ही डीएम और एसपी सुरक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे और क्षेत्र का भ्रमण करके जायजा लेते रहेंगे।
---
संवेदनशील इलाके में अतिरिक्त रहेगी फोर्स
होली और रमजान एक साथ पड़ने की वजह से पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिले में होली के दौरान पहले विवाद के मामले नहीं आए हैं, लेकिन सुरक्षा के दृष्टि से मिश्रित आबादी में विशेष चौकसी रहेगी। हर थाने की मॉनिटरिंग एसडीएम और सीओ करेंगे। क्षेत्र का भ्रमण करने के साथ- साथ सुरक्षा के संबंध में अपडेट लेते रहेंगे। अगर कहीं कोई आपात स्थिति आती है तो थाने के अलावा अतिरिक्त फोर्स तत्काल उस पर स्थान पर पहुंचेगी और कार्रवाई करेगी। इसके अलावा डीएम और एसपी मॉनिटरिंग करेंगे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसी कैमरों से भी निगरानी होगी, जिससे अगर कोई विवाद करता है तो कार्रवाई की जा सके।


---
बोले जिम्मेदार
सुरक्षा का प्रर्याप्त इंतजाम किया गया है। तय समय तक होली का जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। साथ ही डायल-112 भ्रमण पर रहेगी। थाने के अलावा क्यूआरटी और पीएसी के अलग व्यवस्था की गई है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed