Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Call to take the party's ideology to the masses.

Siddharthnagar News: पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Mon, 08 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Call to take the party's ideology to the masses.
सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक एवं किसान कांग्रेस की संयुक्त बैठक हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर जनसमस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों और विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करती रही है। उन्होंने संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है और सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन विस्तार में जुटना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि प्रदेश का किसान महंगाई, बढ़ती कृषि लागत और अन्य समस्याओं से जूझ रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के अधिकारों और हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने तथा पार्टी की किसान हितैषी नीतियों की जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. नादिर सलाम, कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, सतीश चंद्र त्रिपाठी, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed