फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cadets were told the importance of NCC

कैडेटों को एनसीसी की महत्ता बताई गई

Sun, 26 Nov 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Cadets were told the importance of NCC
शोहरतगढ़ के शिवपति इंटर काॅलेज में एनसीसी के कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। शिवपति इंटर व पीजी कॉलेज में रविवार को 69वां एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया गया। नवंबर माह के अंतिम रविवार पर हुए आयोजन में मुख्य अतिथि एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह रहे। कॉलेज के कैडेटों ने गार्ड ऑफ आनर व मार्च पास्ट कर सलामी दी। वहीं, कैडेटों को एनसीसी का महत्व, लाभ, सेना में भर्ती की प्रक्रिया सहित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट डॉ. हेमंतराज उपाध्याय ने परेड का निरीक्षण किया। बेस्ट आफिसर के अवार्ड से सम्मानित हुए कॉलेज के एनसीसी के सेकेंड अफसर बृजेंद्र मणि तिवारी को बधाई दी। इस दौरान परेड कमांडर दिव्यांशु, सपना त्रिपाठी, प्रिया त्रिपाठी, प्रतिमेश्वरी, माही, आंचल, जुनैद, सलमान, अमित, राजेश कुमार जायसवाल, बृजेश पासवान, बलराम उपाध्याय, अनीष, दिव्या आदि मौजूद रहे। शिवपति पीजी कॉलेज में एनसीसी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रसायन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एमएन सिंह ने कैडेटों को जीवनशैली, अनुशासन, स्वच्छ भारत अभियान आदि पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य एपी चंद ने कैडेटों को एनसीसी का महत्व, लाभ, सेना में भर्ती की प्रक्रिया सहित अन्य जानकारियां दी।
विज्ञापन

 इस दौरान कैप्टन मुकेश कुमार, निधि सिंह, सुनीता, किरन मौर्या, राजकुमार, मनीष चंद्र, राहुल, विकास, सुनील चौहान, विशाल, रोहित, अनूप, संध्या, स्वाती, सायरा, सरोज, मांडवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed