फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   By building a bridge on the Saryu canal, the approach was left on both sides

Siddharthnagar News: सरयू नहर पर पुल बनाकर दोनों तरफ एप्रोच छोड़ा, राहगीरों को हो रही परेशानी

Sun, 07 May 2023 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
By building a bridge on the Saryu canal, the approach was left on both sides
भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाली खुनुवां-शोहरतगढ़ मुख्य मार्ग को बगहवा गांव के पास निर्माणाधीन सरय
खुनुवां। नेपाल सीमा से सटे निमार्णाधीन सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना की नहर जो नेपाल सीमा को जोड़ने वाली खुनुवां-शोहरतगढ़ मुख्य मार्ग को बगहवा गांव के पास क्राॅस कर रही है। इस पर बने पुल की एप्रोच न बनने के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। पुल के दोनों तरफ एप्रोच पर मिट्टी व गिट्टी बिछाकर लगभग एक वर्ष से छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं इस पुल से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर बाॅर्डर रोड पर बने पुल का भी यही हाल है। सरयू नहर पर भादमुस्तहकम गांव के पास भी पुल की एप्रोच नहीं बनने से लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लेकिन अधिकारी समस्या से अनजान हैं।
विज्ञापन


बोले क्षेत्र के लोग
एप्रोच क्षतिग्रस्त होने के कारण जब इस पुल से भारी वाहन गुजरते हैं, तो हमेशा दुर्घटना होने की स्थित उत्पन्न हो जाती है। इसे तत्काल ठीक कराया जाना जनहित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेन्द्र प्रसाद, ग्राम प्रधान डोहरिया बुजुर्ग

इस पुल के दोनों तरफ एप्रोच के न बनने से राहगीर परेशान हैं। आए दिन दो पहिया वाहन के सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस बाबत नहर विभाग के जिम्मेदारों से कई बार कहा गयट्रि, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
-सद्दाम, ग्राम प्रधान बगुलहवा

इस पुल के दोनों तरफ की एप्रोच न बनने के कारण वाहनों के गुजरने से उड़ती धूल के गुबार से आम लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। वहीं आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
-रिंकू गुप्ता, किराना व्यवसायी खुनुवां

धूल उड़ने से लोगों में सांस की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। अस्थमा, एलर्जी व हृदय रोग से लोग संक्रमित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के पहलू से इसे जितनी जल्दी हो सके एप्रोच ठीक कराया जाना चाहिए।

-डॉ. फौजदार खान, खुनुवां

बोले अधिकारी
इस संबंध में जूनियर इंजीनियर को निर्देश देकर दोनों पुल की एप्रोच को शीघ्र ठीक करा दिया जाएगा। -राजेंद्र प्रसाद, अधिशासी अभियंता, राप्ती नहर निर्माण प्रथम खंड, तुलसीपुर सरयू नहर परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed