फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   businessman will meet rail minister

रेलमंत्री से होगी व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायत

Sat, 03 Apr 2021 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
businessman will meet rail minister
रेलमंत्री से होगी व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायत
विज्ञापन

अवैध कब्जा करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई का मामला
वर्ष 1995 में ही नगर पालिका के अधीन हो चुका है उपरोक्त स्थल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदम्बिका पाल की अगुवाई में छोटे व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल रेल मंत्री से मुलाकात कर उत्पीड़न का आरोप लगाएगा। उनका आरोप है कि सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के आसपास दुकान लगाने वाले लघु व्यापारियों पर आरपीएफ की ओर से की गई कार्रवाई गलत और अवैधानिक है। यह जानकारी सांसद प्रतिनिधि, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के पूर्व अध्यक्ष एसपी अग्रवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रेलवे की आरपीएफ टीम शहर में पहुंची, जहां एक शिकायत के आधार पर सात व्यापारियों पर कानूनी कार्रवाई की। जिस स्थल को रेलवे ने अपनी भूमि बताकर कार्रवाई की, वह वर्ष 1995 में तत्कालीन जिलाधिकारी डीएन राय के समय बतौर अध्यक्ष रहते हुए उपरोक्त भूमि को नगर पालिका के अधीन किया जा चुका है। ऐसे में रेलवे अपनी जमीन बताकर कार्रवाई करना न्याय संगत नहीं है। रेलवे प्रशासन को नये सिरे से अपनी जमीन का परिसीमन कराना चाहिए, ताकि अनावश्यक रूप से व्यापारियों का उत्पीड़न न हो सके। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि जल्द ही सांसद की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल रेलमंत्री से मिलकर कार्रवाई की सच्चाई से अवगत कराया जाएगा। उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed