{"_id":"6254600721184626d831754c","slug":"business-of-dona-and-pattal-siddharthnagar-news-gkp433025879","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोना-पत्तल उद्योग लगाकर युवा खोलेंगे तरक्की की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोना-पत्तल उद्योग लगाकर युवा खोलेंगे तरक्की की राह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोना-पत्तल उद्योग लगाकर युवा खोलेंगे तरक्की की राह
- प्रदेश सरकार के 100 दिन के कार्य के तहत ग्रामोद्योग विभाग मुफ्त देगा मशीन और प्रशिक्षण
- 20 युवाओं का होगा चयन, करना होगा ऑफलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब वह घर पर लघु उद्योग लगाकर विकास का रास्ता खोल सकेंगे। इसके लिए उन्हें निशुल्क मशीन मिलेगी। प्रदेश सरकार के 100 दिन में रोजगार मुहैया कराने की योजना के तहत युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की कवायद शुरू हुई है। 15 अप्रैल तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सरकार बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराकर उनके हाथों को मजबूत बनाने की कवायद शुरू की है। इसमें छोटे उद्योग लगाकर युवा अच्छा लाभ प्राप्त कर सकें। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर जिले में ग्रामोद्योग विभाग की ओर से 20 बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार देने की योजना शुरू हुई है। इसके तहत दोना-पत्तल और पॉपकार्न मशीन युवाओं को मुहैया कराई जाएगी। उस मशीन के मध्यम से वह घर बैठे उत्पादन करके बाजार में बेचकर मुनाफा कमा सकेंगे। मशीन उन्हें निशुल्क दिया जाएगा। इसके लिए लाभार्थी 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन होगा। इसके बाद चयन समिति चयन करेगी। नाम फाइनल होने के बाद मशीन मुहैया कराई जाएगी।
---
निशुल्क मिलेगी मशीन
बेरोजगार बिना किसी आर्थिक बोझ के रोजगार शुरू कर सके इसके लिए यह योजना शुरू की गई है। इसमें 25 हजार रुपये की कीमत की मशीन दी जाएगी। जो पूर्ण रूप से निशुल्क होगी। मशीन का आकार भी बड़ा नहीं होगा। इसके लिए उसे घर के किसी हिस्से में रखकर उद्योग चला सकते हैं।
विज्ञापन
---
आवेदन के लिए यह जरूरी
आवेदन करने वाला किसी भी वर्ग का होगा सकता है। वह आर्थिक रूप से कमजोर हो। अगर वह साक्षर है तो उसका प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति अनिवार्य है। इसके साथ ही ग्राम प्रधान से प्रमाणित एक प्रमाण पत्र लगाना होगा। जिसमें यह प्रमाणित किया गया हो की वह उस गांव का नागरिक है। आवेदन फार्म में यह अनिवार्य है।
---
कपंनी देगी प्रशिक्षण
चयनित युवाओं को जो कंपनी मशीन देगी, उसी के द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मशीन चलाकर उन्हें बताया जाएगा कि उसे कैसे चलाया जाए। जिससे लाभार्थी आसानी से कार्य कर सके।
---
आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार ने 100 दिन के कार्य में निशुल्क दोना-पत्तल और पॉपकार्न मशीन देने की योजना शुरू की है। इसमें 15 अप्रैल तक ऑफलाइन आवेदन होगा। इसके लिए लाभार्थी के चयन की प्रक्रिया होगी।
- शिवदत्त जिला ग्रामोद्योग अधिकारी