फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Buses should be good, comfortable travel

चाहिए अच्छी बसें, आरामदायक सफर

Wed, 25 Jan 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Buses should be good, comfortable travel
सिद्धार्थनगर के रोडवेज डिपो में बदहाल पड़ी बसें। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बुद्ध भूमि को जिला बने 28 साल हो चुके हैं। बावजूद परिवहन सेवा सुदृढ़ नहीं हो पाई है। बड़े शहरों के लिए बसों का टोटा है। जो बसें जाती हैं, उनकी हालत भी खस्ता है। रोडवेज सेवा डग्गामार बसों के भरोसे है। कई प्रमुख ग्रामीण रूटों पर सरकारी बसें नहीं है। नेपाल सीमा पर होने के बावजूद सरकारी परिवहन सेवा की बदहाल का लाभ प्राइवेट बस संचालक इसका लाभ उठा रहे हैं। परिवहन सेवाओं में सुधार इस चुनाव का बड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन

स्थानीय रोडवेज डिपो के पास कुल 38 बसों का बेड़ा है। चार अनुबंधित बसें संचालित हैं।
अधिकांश सरकारी बसों की हालत बदतर हो चुकी है। वर्षों पुरानी इन बसों की चर्चा आम बोलचाल में खटारा के रूप में होती है। यात्री पहले धक्का देकर इसे चालू करते हैं, फिर उसी में बैठकर सफर करते हैं। बस्ती और गोरखपुर के अलावा रोडवेज डिपो में लंबी दूरी की बसों का टोटा है। एक बस वाराणसी जाती है तो चुनिंदा बसों की मंजिल लखनऊ है। इनका भी कोई समय निर्धारित नहीं है। रात 8 बजे के बाद रोडवेज डिपो पर सन्नाटा छा जाता है इसके बाद यहां से बस नहीं जाती है। देश-दुनिया के पर्यटक यहां आना चाहते हैं, लेकिन परिवहन सेवा की अव्यवस्था से परेशानी होती है। विकास के लिए परिवहन सेवा का विस्तार अहम है, लेकिन जिले के जनप्रतिनिधियों के लिए यह कभी मुद्दा नहीं रहा। नतीजा लोग खटारा हो चुकी बसों में सफर करें या फिर जान जोखिम में डालकर प्राइवेट बसों में यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed