फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Buses halted at Bansi; passengers bound for Basti inconvenienced.

Siddharthnagar News: बांसी में रोकी गईं बसें, बस्ती जाने वाले यात्री परेशान

Sat, 08 Aug 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Buses halted at Bansi; passengers bound for Basti inconvenienced.
बांसी। रूट डायवर्जन का असर शनिवार को परिवहन व्यवस्था पर भी दिखाई दिया। बस्ती की ओर जाने वाली परिवहन निगम की बसों को माधव पार्क तिराहा पर रोक दिए जाने से रुधौली और बस्ती जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बस नहीं मिलने पर यात्रियों को निजी टैक्सी और टेंपो का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों का आरोप है कि मजबूरी का फायदा उठाकर निजी वाहन चालक मनमाना किराया वसूलने के साथ वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठा रहे हैं। सिद्धार्थनगर परिवहन निगम के एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि प्रशासन की ओर से बस्ती की तरफ जाने वाली सभी बसों को बांसी में ही रोका जा रहा है। इसी वजह से इस रूट की बसों का संचालन निरस्त किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ जाने वाली बसों को डुमरियागंज और गोंडा होकर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed