फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bus heading for funeral gets entangled in high-tension line; youth suffers burns coming in contact with wire.

Siddharthnagar News: अंत्येष्टि के लिए जा रही बस हाईटेंशन लाइन में फंसी, तार की चपेट में आने से युवक झुलसा

Sun, 05 Jul 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Jul 2026 11:01 PM IST
सार

क्षेत्र के कोइलपाकर गांव निवासी विश्वदेव की माता का शनिवार देर रात निधन हो गया था। परिजन निजी बस से उनका शव अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या ले जा रहे थे। रास्ते में मसैचा के पास बस का ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की जाली में फंस गया। बस को आगे बढ़ाने के लिए गांव निवासी राज बहादुर (40) पुत्र भोला बस की छत पर चढ़कर जाली हटाने का प्रयास करने लगा।

विज्ञापन
Bus heading for funeral gets entangled in high-tension line; youth suffers burns coming in contact with wire.
करंट से घायल...............भोला।

विस्तार

खेसरहा थाना क्षेत्र के निखोरिया के कोइलपाकर गांव से अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या जा रही बस रविवार सुबह मसैचा के पास हाईटेंशन लाइन में फंस गई। बस से तार छुड़ाने के प्रयास में राज बहादुर (40) हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर गया।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद बस्ती जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कोइलपाकर गांव निवासी विश्वदेव की माता का शनिवार देर रात निधन हो गया था। परिजन निजी बस से उनका शव अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या ले जा रहे थे।

विज्ञापन

रास्ते में मसैचा के पास बस का ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की जाली में फंस गया। बस को आगे बढ़ाने के लिए गांव निवासी राज बहादुर (40) पुत्र भोला बस की छत पर चढ़कर जाली हटाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उनका हाथ फिसल गया और वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।

करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और बस से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार और ग्रामीण उन्हें तत्काल उपचार के लिए रुधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बस्ती सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed