{"_id":"69124125233002a5ff0a9cf4","slug":"burning-of-stalks-caused-fire-paddy-crop-reduced-to-ashes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-147941-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डंठल जलाने से लगी आग, धान की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डंठल जलाने से लगी आग, धान की फसल राख
Tue, 11 Nov 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा, कम्हरिया, चौरा, तुरकौलिया, अचलपुर आदि गांव में धान की फसल काटने के बाद डंठल जला दे रहे हैं। इससे सोमवार को रेहरा में धान की फसल में आग लग गई। इससे किसानों की फसल जलकर राख हो गई।
आग लगने से रेहरा निवासी अजय निषाद का 12 मंडी, विक्कू निषाद का 12 मंडी, रामभेज निषाद और जुगानी की एक-एक बीघा धान की फसल जल गई। इस संबंध में डुमरियागंज थाना अध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि फसल के जलने की जानकारी नहीं है। मौके पर जाकर देखता हूं अगर किसी ने पराली जलाई या उसके कारण फसल जली तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।