फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Burn the furnishings in the tent store

टेंट की दुकान में आग लगने से सामान जला

Sun, 02 Apr 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Burn the furnishings in the tent store
इटवा में टेंट हाउस की दुकान का जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। स्थानीय थाना अंतर्गत रगड़गंज गांव के पास शनिवार रात अज्ञात कारणों से टेंट की दुकान में आग लग गई। भीषण आग के चलते दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने करीब तीन लाख की क्षति बताया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम दर्शनिया निवासी मुन्नू रगड़गंज में तिराहे पर स्थित जोगेंद्र तिवारी के मकान में किराए पर टेंट हाउस की दुकान चलाते हैं। शनिवार को रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए। रविवार की भोर में कमरे से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना मुन्नू को दी। मौके पर पहुंचे मुन्नू ने दुकान का शटर खोला तो अंदर सामान जल रहा था। आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जलस्रोतों की मदद से जब तक आग बुझाई जाती, सब कुछ नष्ट हो गया था।
विज्ञापन

मुन्नू के मुताबिक अगलगी से दुकान में रखे सैकड़ों गद्दा, रजाई, तकिया, चादर, चारपाई, कुर्सी सहित टेंट के अन्य सामान नष्ट हुए हैं। करीब तीन लाख की क्षति का अनुमान जताया है। उसने थाने में घटना की सूचना दे दी है। इस संबंध में एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed