फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bulldozer on encroachment

Siddharthnagar News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Wed, 07 Dec 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
bulldozer on encroachment
खेसरहा क्षेत्र के बेलौहा बाजार में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

- बांसी क्षेत्र के बेलौहा बाजार में प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
खेसरहा। बांसी क्षेत्र के बेलौहा बाजार में सड़क की पटरियों पर हुए अवैध कब्जे पर मंगलवार देर शाम प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में दहशत है।

बेलौहा बाजार में सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को एसडीएम तथा खेसरहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटवाया गया। अन्य लोगों को सुबह दस बजे तक अतिक्रमण हटाने को निर्देशित किया गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि व्यापारियों को पहले ही अवगत करा दिया गया था कि वह सामान दुकान के अंदर रख लें। जिन लोगों ने अस्थाई रूप से टिनशेड आदि डालकर कब्जा किया है। उन्हें सुबह दस बजे तक का समय दिया गया है। तय समय में अतिक्रमण न हटाने पर जेसीबी मशीन से कब्जा हटवाया जाएगा। इस दौरान थानाध्यक्ष खेसरहा भानूप्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रणविजय सिंह, हल्का लेखपाल अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed