{"_id":"6463c8805ce86847920b43ae","slug":"budget-of-35-crores-passed-for-mnrega-work-in-the-area-panchayat-meeting-siddharthnagar-news-c-7-1-169603-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में मनरेगा कार्य के लिए 35 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में मनरेगा कार्य के लिए 35 करोड़ का बजट पास
Tue, 16 May 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
खुनियांव ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक को सम्बोधित करते बीडीओ राकेश कुमार शुक्
इटवा। विकास खंड खुनियांव में सोमवार को ब्लाॅक प्रमुख रीता दूबे की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इस दौरान वर्ष 2023-24 में होने वाले मनरेगा कार्यों के लिये 35 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ।
अव्यवस्थाओं के बीच हुई क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में जिपंस बेचई यादव ने बीडीओ के देर से आने पर नाराजगी जताते हुए कारण जानना चाहा। कहा कि हम सभी सदस्य नियत समय 11 बजे से यहां बैठे हुए हैं और आप व आपके कर्मचारी 12 बजे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लाॅक प्रमुख के आने पर उनके लिए कुर्सी ही खाली नहीं थी। बाद में कुर्सी की व्यवस्था करनी पड़ी। सपा नेता कमाल अहमद ने बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न आने का मुद्दा उठाया। इसी दौरान तेलियाडीह के बीडीसी अबरार अहमद ने विगत कई महीनों से मानदेय न मिलने का मुद्दा उठाया। उनकी इस मांग का समर्थन नागचौरी के बीडीसी इब्राहिम व बीडीसी करन व झुल्लुर ने भी किया। सदस्यों ने इसके लिये बीडीओ को जिम्मेदार बताते हुए कारण जानना चाहा। इसी दौरान बैठक में मौजूद सदस्यों ने शोरगुल करने लगे। बीडीओ के सुधार करने के आश्वासन पर बैठक की कार्रवाई आगे बढ़ी। बजट में श्रमान्श का 21 करोड़ व सामग्री का 14 करोड़ रुपये कुल 35 करोड़ रुपये का बजट पारित हुआ। इस दौरान बहरैची प्रेमी, राम धीरज साहनी, एडीओ आईएसबी सुजीत जायसवाल, सचिव हरेंद्र नाथ पांडेय, विकास चौधरी, पीयूष पांडेय मौजूद रहे।