फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Buddhist monk walked 30 km on the path of faith

Siddharthnagar News: आस्था की डगर पर 30 किमी पैदल चले बौद्ध भिक्षु

Thu, 16 Mar 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Buddhist monk walked 30 km on the path of faith
तुलसियापुर। दक्षिण कोरिया की सांगवोल समिति के तत्वावधान में भारत के बौद्ध तीर्थों के दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकला 200 बौद्ध भिक्षुओं का दल बृहस्पतिवार को सुबह 8:55 बजे कपिलवस्तु से बढ़नी ब्लॉक के परसा स्थित सूर्या महाविद्यालय पहुंचा। आस्था की डगर पर 30 किमी पैदल चले कोरियाई बौद्ध भिक्षुओं को देखने के लिए लोग उत्सुक रहे। भगवान बुद्ध की क्रीड़ा स्थली पर उनके सिद्धांतों की चर्चा होती रही।
विज्ञापन

बौद्ध गुरु छंग हो सु निम ने बताया कि भारत कोरिया के संबंध के 50 वर्ष पूरे होने पर कोरोना महामारी, प्राकृतिक आपदा से लोगों को राहत एवं विश्व शांति की कामना के लिए पदयात्रा निकाली गई है। यह यात्रा सारनाथ से शुरू होकर बोध गया, राजगीर नालंदा, वैशाली, कुशीनगर, लुंबिनी, कपिलवस्तु होते हुए श्रावस्ती तक जाएगी।
विज्ञापन

परसा में नायब तहसीलदार गौरव कुमार, सीओ जयराम व बीडीओ संजय कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने बौद्ध भिक्षुओं का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बौद्ध भिक्षुओं के समूह में 15 महिलाएं भी हैं। स्वागत के बाद दल ने सबसे पहले प्रार्थना की। नाश्ते के बाद सभी बौद्ध भिक्षु अपने टेंट में आराम करने के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरियाई दल के साथ आए द्विभाषिया अंकित ने बताया कि दल रोज 30 किमी पदयात्रा करता है। सुबह प्रशासन की ओर से निश्चित स्थान पर पूरे दिन विश्राम करता है और रात्रि 2:30 बजे आगे की यात्रा शुरू होती है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बढ़नी ब्लाक के पकड़िहवा में सुबह विश्राम के बाद कोरियाई दल इटवा के जिगिना माफी में रात्रि विश्राम करेगा।
इस दौरान शोहरतगढ़ एसएचओ पंकज कुमार पांडेय, प्राचार्य डॉ. संदीप मिश्र, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश पांडेय, मो. मुश्ताक, अनुपम सिंह, जगजीवन राम, विक्की सिंह, रामजी यादव, राकेश कुमार, कृष्णकांत शुक्ल, रामकुमार यादव आदि मौजूद थे।


बौद्ध गुरु ने की व्यवस्था की तारीफ
तुलसियापुर। परसा में हुए भव्य स्वागत से प्रभावित बौद्ध गुरु छंग हो सु निम ने बीडीओ संजय कुमार की निगरानी में की गई व्यवस्था की तारीफ की। बाणगंगा से महाविद्यालय तक कोरियाई दल की सुरक्षा में भारी संख्या में एसएसबी व पुलिस के जवान लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed