फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Buddhanagari shines in the state with the brilliance of "Shraddha" and "Aastha".

Siddharthnagar News: ''''श्रद्धा'''' और ''''आस्था'''' की मेधा से प्रदेश में चमकी बुद्धनगरी

Fri, 24 Apr 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Buddhanagari shines in the state with the brilliance of "Shraddha" and "Aastha".
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हुआ। परिणाम आते ही बच्चे खुशी से चहक उठे। परीक्षा में मेधा का डंका बजाते हुए दो बेटियों ने प्रदेश के टॉप-10 हाईस्कूल में जगह बनाई। श्रद्धा पांडेय ने छठा जबकि आस्था ओझा ने सातवां स्थान हासिल करके जनपद का गौरव बढ़ाया है। ओवरऑल हाईस्कूल का 92.9 और इंटरमीडिएट का 86.24 प्रतिशत रहा परिणाम रहा। परीक्षा परिणाम आने के अभिभावक और विद्यालय परिणाम की ओर मिठाई लिखाकर खुशी व्यक्त किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मार्च में संपन्न होने के बाद से बच्चों को परीक्षा परिणाम का इंतजार था। बृहस्पतिवार को परिणाम आने की जानकारी मिलने के बाद बच्चों में परिणाम को लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी। बच्चे मोबाइल पर टकटकी लगाए हुए थे। जैसे ही परिणाम आया अभिभावक और बच्चे रोल नंबर डालकर अपना नंबर तलाशने में जुट गए। परिणाम आने के साथ ही विद्यालय और घर दोनों जगह खुशी का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

परिणाम के अनुसार हाईस्कूल में दो बेटियाें ने प्रदेश में जगह बनाई है, वहीं वह जिला टॉपर में भी पहले स्थान पर हैं। इसमें रघवुर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार की छात्रा श्रद्धा पांडेय ने हाईस्कूल 96.83 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रदेश टॉपर लिस्ट में छठा स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की आस्था ओझा 96.67 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रदेश टॉपर लिस्ट में सातवें स्थान पर जगह बनाई है। यह दोनों बेटियां जनपद टॉपर में पहले और दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा जिला टॉपर में केटीआईसी बनगंवा डुमरियागंज की छात्रा जोहरा फातिमा ने 95.33 प्रतिशत अंक हालिस करके तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंटरमीडिएट के जिला टॉपर में सरदार पटेल इंटर कॉलेज बांसी की छात्रा अंशिक रौनियार 93.40 प्रथम स्थान, कसिरन कॉलेज सेमरा मुस्तकहम की छात्रा अंशिका 91.60 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान, रघवुर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के छात्रा अमन यादव ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉपर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जनपद और प्रदेश टॉपर में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को अभिभावक के साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed