{"_id":"61ba2360e9592d1cda557ed6","slug":"bsp-candidate-announce-siddharthnagar-news-gkp420001267","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुमरियागंज से अशोक, इटवा से हरिशंकर होंगे बसपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुमरियागंज से अशोक, इटवा से हरिशंकर होंगे बसपा प्रत्याशी
विज्ञापन
इटवा मे आयोजित बैठक मे बसपा नेताओ का स्वागत करते बसपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज से अशोक, इटवा से हरिशंकर होंगे बसपा प्रत्याशी
- शोहतगढ़ से राधारमण को बनाया गया प्रत्याशी
- इटवा कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा नेता घनश्याम चंद्र खरवार ने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। डुमरियागंज से अशोक तिवारी, इटवा से हरिशंकर सिंह और शोहरतगढ़ से राधारमण तिवारी बसपा के विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इटवा कस्बे में आयोजित बसपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मुख्य सेक्टर प्रभारी घनश्याम चंद खरवार ने पार्टी मुखिया का निर्देश का हवाला देते हुए प्रत्याशियों की घोषणा की।
बसपा नेता घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। सरकारी कार्यालयों में आमजनों की कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसान अपनी धान की उपज को बेचने के लिये मारा-मारा फिर रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई व उर्वरकों की अनुपलब्धता से किसान परेशान हैं। फसल की बुआई बाधित हो रही है। किसानों की जीविका का एक मात्र सहारा खेती भी हाथ से जा रही है। जिससे किसानों व मजदूरों को बसपा सरकार के समय की कानून व्यवस्था, धान व गेहूं की खरीदारी, अधिकारियों का समयानुसार कार्यालयों में मौजूदगी को यादकर मन में बसपा सरकार बनाने की ठान चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में बसपा की सरकार बनेगी। बसपा नेता लालचंद निषाद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांवों मे जाकर बसपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्या, पूर्व विधायक भगवान दास, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।