फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BSc student's body found

बीएससी के छात्र की लाश मिली

Fri, 27 Jan 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 27 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
BSc student's body found
शोहरतगढ़ में मृतक के घर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। शिवपति पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र गुरुवार को संदिग्ध हाल में कमरे में मृत पाया गया। वह नगर से सटे गड़ाकुल गांव की शिवा कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन

कपिलवस्तु कोतवाली अंतर्गत बर्डपुर नंबर 2 ग्राम पंचायत के टोला झुलनीपुर निवासी रामचंद्र चौरसिया का पुत्र राजेश (20) यहां किराए के कमरे में रह कर पढ़ाई करता था। गुरुवार की सुबह जब काफी देर तक राजेश कमरे से बाहर नहीं निकला तो आस-पास रह रहे अन्य लड़के उसे जगाने लगे। कोई आवाज नहीं आने पर हल्का धक्का देकर दरवाजे को खोला तो देखा कि अंदर तख्त पर रजाई-गद्दा बिखरा हुआ था। राजेश नीचे रखे कंबल पर मृत हाल में मिला। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में परिवार के लो भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कमरे से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

मृतक राजेश के मुंह से खून निकल रहा था और गला में मफलर व गमछा बंधा था। जेब से डिब्बे में बंद एक सोने का लॉकेट व 327 रुपया मिला। पिता रामचंद्र चौरसिया ने पुलिस को बताया कि रविवार को राजेश की पथरी की जांच पास के ही निजी अस्पताल में कराया था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में कोई बीमारी नहीं निकली। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस संबंध में एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed