{"_id":"57c074ab4f1c1b4a38d4f011","slug":"brook-rallied-in-protest-of-leasing-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले के पट्टे पर देने के विरोध में लामबंद हुए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले के पट्टे पर देने के विरोध में लामबंद हुए ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
problam
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील के बजहा गांव के लोगों ने राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी के नेतृत्व में डीएम को कार्यालय पहुंचकर बजहा नाले पर होने वाली नीलामी पर रोक लगाने की मांग की है। गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि अगर नाले को नीलाम कर दिया जाएगा तो सिंचाई प्रभावित होगी। वर्षों से उसी से सिंचाई की जाती थी अगर पट्टा हो जाएगा तो फसल की कैसे सिंचाई की जाएगी। डीएम को दिए पत्र में राज्य महिला आयोग सदस्य जुबैदा चौधरी व गांव के दयाराम, परवेज अहमद, संतराम, विजय, रामशंकर, रामभवन, बिस्मिल्लाह, लालबहादुर, संतोष मल्लाह, नजहर अली, शफीकुरर्हमान आदि लोगों का कहना है कि कुछ लोग राजस्व अधिकारी बजहा नाले की 29 अगस्त को शोहरतगढ़ तहसील में नीलामी करेंगे।
अगर नाले की नीलामी कर दी गई तो सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होगी, फसलों की सिंचाई नहीं हो पाएगी, जबकि हम लोगों के सिंचाई का मुख्य साधन वही नाला है। जल्द से जल्द नाला नीलामी की प्रक्रिया को रद्द किया जाए। इससे सिंचाई व्यवस्था बनी रहे। अगर नाले की नीलामी की गई तो आंदोलन किया जाएगा।