फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Breastfeeding is necessary for children during diarrhea: Dr. Shailendra

दस्त के दौरान बच्चों को स्तनपान आवश्यक : डॉ.शैलेंद्र

Fri, 09 Jun 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Breastfeeding is necessary for children during diarrhea: Dr. Shailendra
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाक पचउथ लतीफपुर में बृहस्पतिवार को संचार गतिविधि के तहत सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा की अगुवाई में माताओं के साथ बैठक की गई। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. ओझा ने महिलाओं को बताया कि बाल्यावस्था के समय दस्त प्रबंधन के लिए शासन की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसमें दस्त का उपचार ओआरएस घोल बनाने विधि के बारे में जानकारी दी तथा दस्त में जिंक की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई । बच्चों में दस्त के दौरान धात्री महिलाओं को स्तनपान की आवश्यकता होती है । साथ ही गर्भावस्था के दौरान प्रत्येक गर्भवती महिला को प्रसव पूर्व जांच गर्भावस्था के दौरान फोलिक एसिड , आयरन और कैल्शियम की गोली के फायदे के बारे में बताया गया। इस दौरान दिलीप मिश्र बीएमसी, निधि एएनएम ,आंगनबाड़ी सुधा मौर्या, आशा सावित्री देवी , शकुंतला सुशीला मोनिका आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed