फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Born here, die here, will not

यहीं पैदा हुए, यहीं मरेंगे, नहीं जाएंगे

Thu, 28 Jul 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 28 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Born here, die here, will not
नौगढ़ क्षेत्र के कुढ़वा गांव में घुसा बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भनवापुर। बाढ़ के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों को बाहर निकालने पहुंचे प्रशासन को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। खंता, विष्णुपुर, औरंगाबाद सहित कई गांवों के लोगों ने घर छोड़कर जाने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि यहीं पैदा हुए हैं और यहीं मरेंगे, गांव छोड़कर नहीं जाएंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में राहत सामग्री पहुंचाने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने गुरुवार को एसडीएम का वाहन भी रोक दिया।
विज्ञापन

बेतनार गांव के पास राप्ती नदी का कटान रोकने के लिए 7 जुलाई से मरम्मत काम जारी है। इस बीच नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती स्थित खंता, विष्णुपुर, औरंगाबाद सहित अन्य गांवों को बुधवार की शाम ही खाली करने के निर्देश दिए, मगर ग्रामीण गांव से नहीं हटे। स्थिति गंभीर होने पर गुरुवार की सुबह अफसर दोबारा गांव पहुंचे तो ग्रामीण भड़क उठे।
विज्ञापन

गांव के नूर मोहम्मद अंसारी, सलमान, चांद मोहम्मद, मौलाना फरियाद, शफीक अंसारी, तुफेल अहमद, जाकिर आदि ने कहा कि वह कहीं नहीं जाएंगे। प्रशासन गांव में ही खाने-पीने का इंतजाम कराए। इसे लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम विनय कुमार पाठक का वाहन भी रोक लिया। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हरसंभव मदद के लिए तत्पर है। जरूरी सामान लेकर बाहर जाना चाहें तो भी सुरक्षित स्थान की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed