{"_id":"577d40824f1c1bd7497fa25c","slug":"books-are-a-true-friend-of-the-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तकें ही व्यक्ति की सच्ची मित्र होती हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तकें ही व्यक्ति की सच्ची मित्र होती हैं
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
पुस्तक मेेले का बुधवार को उद्घाटन हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान चतुर्दिक विकास समिति की ओर से रघुबर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में पुस्तक मेेले का बुधवार को उद्घाटन हुआ। सांसद जगदंबिका पाल ने मेले का उद्घाटन करते हुए जीवन को उन्नत बनाने में पुस्तकों के महत्ता बताई।
सांसद ने कहा कि पुस्तकें हमारे सच्चे मित्र की भांति होती हैं। पुस्तकों के बिना ज्ञान व विज्ञान की कल्पना नहीं की जा सकती। पुस्तकें युगों से लेकर कई पीढिय़ों तक ज्ञान पहुंचाने का कार्य करती हैं। आयोजक मृत्युंजयेश्वर मिश्रा ने कहा कि संस्था के माध्यम से पुस्तक मेला का आयोजन करके ज्ञान, विज्ञान, अध्यात्म, इतिहास आदि के बारे में एक अलख जगाने का प्रयास जारी है। पुस्तक मेले में मुख्य सहयोग नेशनल बुक ट्रस्ट का है। मेले में सच्चिदानंद मिश्र, मोहन श्रीवास्तव, मधुरिमा सिंह, मोहर नाथ पांडेय सहित गीता प्रेस व गायत्री परिवार की पुस्तकें शामिल है। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, श्रीधर पांडेय, अनिरुद्ध मौर्या, अमित दुबे, शेषराम गौड़ आदि मौजूद रहे।