फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bolero caught fire, four burnt to death, two injured

Siddharthnagar News: बोलेरो में लगी आग, चार की जलकर मौत, दो घायल

Mon, 21 Apr 2025 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bolero caught fire, four burnt to death, two injured
नेपाल के पथिभरा जा रही बलेरो जली हुई। स्रोत विज्ञ​प्ति
खुनुवां। नेपाल के ताप्लेजंग के जिला मुख्यालय फुंगलिंग से पाथिभरा मंदिर के दर्शन के लिए जा रही एक बोलेरो कार में सोमवार को आग लगने से चार यात्रियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार फुंगलिंग नगर पालिका नंबर के सेवारो चौक पर एक बोलेरो में अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाते वह आग का गोला बन चुकी थी। जिला पुलिस कार्यालय सूचना अधिकारी विवेक बसनेत के अनुसार, मृतकों की पहचान ललितपुर मेट्रोपोलिटन सिटी नंबर-10 की आद्या आचार्य (16), भद्रपुर नगर पालिका नंबर-15 के विनोद पौडेल (70), पौडेल की पत्नी सरिता पौडेल (69) और चालक ताप्लेजंग फुंगलिंग नगर पालिका नंबर-10 के दुर्गा भट्टराई (42) के रूप में हुई है। इसी तरह घायलों में ललितपुर नंबर-10 निवासी सबीना आचार्य (45) और उनका बेटा भव्य आचार्य (10) शामिल हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुबह करीब पांच बजे खंभे से तार टूटकर सड़क पर गिर गया और उसकी चपेट में आने से बोलेरो कार में आग लग गई। सूचना अधिकारी बस्नेत के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक रवि रावल के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed