फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bolero and bike collision three Gayl

बोलेरो और बाइक की टक्कर में तीन घायल

Fri, 26 Aug 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Bolero and bike collision three Gayl
सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया में बोलेरो की टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बांसी-कठेला मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम बाइक व बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे बोलेरो पलटकर गड्ढे में चली गई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बांसी कस्बे के राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी अब्दुल्ला पुत्र शाबिर व शाहिद पुत्र रउफ शुक्रवार को अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। देर शाम वह घर लौट रहे थे। वह मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि बांसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो सवार कठेला निवासी श्रीपत भी घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान बोलेरो पलट कर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed