{"_id":"63ed253d16e12b3be800efc4","slug":"board-examination-from-today-siddharthnagar-news-c-7-1-54818-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: बोर्ड परीक्षा आज से, हाईस्कूल व इंटर के 62 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: बोर्ड परीक्षा आज से, हाईस्कूल व इंटर के 62 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल
Thu, 16 Feb 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष में सीटिंग प्लान चस्पा किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षा में 62,172 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 38,175 और इंटर के 24,007 परीक्षार्थी हैं। इनके अलावा हाईस्कल में 112 और इंटर में 1490 व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी पंजीकृत हैं। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा होगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए चार स्तर पर निगरानी होगी। सभी 116 परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त कर लेने का दावा किया जा रहा है। एक दिन पहले सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे का ट्रायल कर लिया गया है।
प्रथम पाली में सुबह 8 बजे से हाईस्कूल और दोपहर दो बजे से इंटर की परीक्षा होगी। केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। 1200 से अधिक सुरक्षा कर्मी लगाए जा रहे हैं। हर केंद्र पर एक दरोगा और चार आरक्षी तैनात किए गए हैं। साथ ही बोर्ड की कॉपी ले जाने वाले वाहन में भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सीटिंग प्लान के हिसाब से डेस्क स्लिप चस्पा कर दी गई है। इसके साथ ही हर सीट पर रोल नंबर की पर्ची चस्पा कर दी गई है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी है। शासन की मंशा के अनुसार नकलविहीन और शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -
प्रशासनिक तैयारी
तहसीलवार पांच सचल दस्ते का गठन किया गया है। एक दल में तीन सदस्य हैं। इनके अलावा 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट और विद्यालय स्तर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
-- -
प्रदेश और जनपद स्तर से होगी निगरानी
जनपद और प्रदेश स्तर पर बने कंट्रोल रूप से परीक्षा नजर रखी जाएगी। विद्यालयों को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा गया है ताकि पल-पल की गतिविधियों की निगरानी की जा सके। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में जनपदीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें 12 कंप्यूटर सेट लगाए गए हैं। जहां एक क्लिक पर किसी भी केंद्र की परीक्षा को देखा जा सकेगा।
-- -
प्रवेशपत्र और आधार कार्ड साथ ले जाएं परीक्षार्थी
बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को ध्यान देने की जरूरत है। वह परीक्षा में अपना प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से ले जाएंगे। इसके साथ ही पहचान में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न होने पर उससे निपटा जा सके, इसके लिए वह अपना आधार कार्ड भी रख सकेंगे। परीक्षा में कार्बन, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य प्रकार का कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान नहीं ले जा सकते हैं। जांच में पकड़े जाने पर परीक्षा से बाहर होने के साथ ही केस भी दर्ज हो सकता है।
-- -
जरूरत पड़ने पर यहां करें संपर्क
मोबाइल नंबर : 9454457354
जिला विद्यालय निरीक्षक, अवधेश नारायण मौर्य