{"_id":"65d66196de384ee1e30d57a4","slug":"board-exam-from-today-at-114-centers-in-the-district-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113238-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिले के 114 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिले के 114 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आज से
Thu, 22 Feb 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार को 114 परीक्षा केंद्रों पर होगी। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। साथ ही सचल दस्ता भी निरीक्षण करेगा। यह बातें जिलाविद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों को पांच जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्टे्रट और हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। जिला, शिक्षा परिषद और शासन स्तर से आनलॉइन मानिटरिंग की जाएगी। हर केंद्र पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। नकल करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। रात में भी सचल दस्ता भ्रमणशील रहेगा।
इतने परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल
कार्यालय से मिले रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड परीक्षा में 60350 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 35627 और इंटर के 24723 छात्र-छात्राएं हैं। हाईस्कूल में संस्थागत परीक्षा में 19138 छात्र, 16293 छात्राएं, व्यक्तिगत परीक्षा में 120 छात्र व 76 छात्रा हैं। जबकि इंटर संस्थागत में 13273 छात्र, 10603 छात्राएं, व्यक्तिगत परीक्षा में 446 छात्र और 401 छात्रा हैं।