फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Blood test will be done in district hospital for 24 hours

जिला अस्पताल में 24 घंटे होगी खून की जांच

Sat, 19 Feb 2022 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Blood test will be done in district hospital for 24 hours
जिला अस्पताल में 24 घंटे होगी खून की जांच
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल का लैब अब 24 घंटे संचालित रहेगा। कोई भी जरूरतमंद किसी भी वक्त मरीज के ब्लड का सैंपल जमा कर सकेगा। समय से रिपोर्ट भी मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जिम्मेदारों के मुताबिक, एक सप्ताह में यह सेवा शुरू हो जाएगी।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल में दोपहर 12 बजे के बाद सैंपल जमा न होने के कारण ओपीडी के और भर्ती मरीजों को दिक्कत होती है। 24 घंटे सैंपल जमा होने पर सुविधा बढ़ जाएगी। दूर-दराज के मरीजों को जांच के लिए अगले दिन अस्पताल के चक्कर काटने की मजबूरी नहीं होगी।
विज्ञापन

ओपीडी में पर्ची काउंटर और डॉक्टर की ओपीडी के बाहर लाइन लगाकर पर्चे पर जांच लिखवाने वाले मरीजों को अक्सर परेशानी होती है। मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद लैब टेक्नीशियन बढ़ाने की तैयारी की गई है। निर्धारित समय पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंप्यूटर भी बढ़ाए जाएंगे। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन सात सौ से एक हजार मरीज जांच कराने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अस्पताल में खून की जांच होने वाले केंद्र को अपडेट किया जा रहा है। जल्द ही 24 घंटे जांच की सुविधा मिलेगी। एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था लागू हो जाएगी। इससे अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed