फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   blame : police beat to kushahta pradhan

पुलिस ने प्रधान को पीटा, लगाई गुहार

Sat, 06 Aug 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
blame : police beat to kushahta pradhan
पुलिस ने प्रधान को पीटा, लगाई गुहार
विज्ञापन

- दोषियों पर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकास खंड डुमरियागंज के ग्राम पंचायत कुशहटा के ग्राम प्रधान अशोक कुुमार ने पुलिस द्वारा पिटाई का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी, डीजीपी और मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की है।
प्रधान अशोक कुमार ने भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि दो अगस्त को रिश्तेदार के एक लड़के के मामले में खेसरहा थाना पर गए थे। वहां थानाध्यक्ष और नायब दरोगा ने बैठा लिया। 50 रुपये की मांग की। मना करने पर गाली दी और लड़के को जले भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन

लड़के के दादा डर से पुलिस को पैसा देने को तैयार हो गए। पैसा देते समय वह वीडियो बनाने लगे। इसी बीच एक सिपाही ने देख लिया और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। एसओ सहित तीन लोगों ने बुरी तरह मारापीटा और जेल में बंद कर दिया। घटना की पूूरी डिटेल थाने पर लगी सीसी कैमरा में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से प्रधान संघ में रोष
घटना की निंदा करते हुए राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस संबंध में एडिशनल एसपी को पत्र भेजकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलामंत्री सुनील कुमार सिंह, अशोक, सुनील पाठक एवं रंजीत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed