फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Black bandage in support of demands

मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

Wed, 16 May 2018 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 16 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Black bandage in support of demands
इटवा में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हाथ में काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध जताया। सभी ब्लॉकों में भी विरोध प्रकट किया गया। 25 मई तक जिले के बाद लखनऊ में हुंकार भरेंगे।  
विज्ञापन

सदर ब्लॉक परिसर में बुधवार को मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। मांगों में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी पद की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के स्थान पर स्नातक व पद की अधिमानी शैक्षिक योग्यता ट्रिपल सी प्रमाणपत्र कंप्यूटर के स्थान पर ओ लेवल कंप्यूटर करने, दोनों पदों का वेतनमान 5200-20200 में ग्रेड वेतन 2800 रुपये अर्थात सातवें वेतन आयोग की पे मैट्रिक्स के अनुसार लेवल-5 के अनुरूप प्रारंभिक मूल वेतन 29200 प्रदान करने आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सोनकर, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुप्ता, महामंत्री सुजीत कुमार जायसवाल, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह समेत विवेक मणि त्रिपाठी, योगेंद्र प्रसाद राव, प्रियंका गोस्वामी, गायत्री चौधरी, सदानंद वर्मा, संजय पांडेय, दिलीप श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज। ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में बुधवार से काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य संपन्न किया। वहीं, बताया कि विरोध प्रदर्शन 25 मई तक चलेगा। इसके बाद भी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 28, 29 और 30 मई को सामूहिक रूप से आकस्मिक अवकाश लिया जाएगा।   
विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश गुप्ता ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट की जगह स्नातक और अतिरिक्त योग्यता कंप्यूटर में ट्रिपल सी किया जाए। बताया कि 2 जून को एक दिनी उपवास, 5 जून से प्रांतीय अध्यक्ष रजनीकांत त्रिवेदी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष गंगेश कुमार शुक्ला द्वारा आमरण अनशन आरंभ किया जाएगा। इस दौरान कोई भी शासकीय कार्य संपन्न नहीं किया जाएगा। भनवापुर ब्लॉक परिसर में भी ग्रापंअ व ग्राविअ ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। दुर्गेश सिंह, अभिषेक सिंह, ज्ञानप्रकाश शुक्ला, हाजी रफीक अहमद, लवकुश प्रसाद, अंकित त्रिपाठी, अमित, हरिशंकर सिंह, विनीत सिंह, सैदुल्लाह, मोहम्मद जावेद, प्रेम नारायण, विवेक कुमार कुशवाहा, मुख्तार अली, रामबिलास, संजय कुमार, नियाज अहमद, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

 इटवा। खुनियांव व इटवा ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हम लोगों का यह विरोध तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हैं। इसमें पहली मांग संवर्ग की न्यूनतम  योग्यता  स्नातक व ओ लेवल कंप्यूटर डिग्री किया जाए। कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के लोग 16 मई से 28 मई तक सरकारी कार्य करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। इसके बाद 30 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान मुस्तकीम, सुनील कुमार, प्रभात कुमार मिश्र, जीतेंद्र शुक्ल, विकास कुमार चौधरी, विनय कुमार जायसवाल, कृष्ण कुमार पाल, मोहम्मद मुस्तफा, यशवंत यादव, राम सिंह, अवधेश कुमार यादव, कर्णजीत सिंह यादव, ओम प्रकाश, उदय प्रताप गौतम, राम सिंह फौजी और मोती लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed