{"_id":"624dc89bdfeaea68e42c14f7","slug":"bku-meeting-in-colectrate-siddharthnagar-news-gkp432441110","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अनाज का मिले उचित मूल्य, समय पर हो भुगतान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अनाज का मिले उचित मूल्य, समय पर हो भुगतान’
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अनाज का मिले उचित मूल्य, समय पर हो भुगतान’
- भाकियू लोक शक्ति ने कलेक्ट्रेट परिसर में की बैठक
- जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, किसानों ने बताया दर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्घार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
प्रदेश महासचिव ईश्वरी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि किसानों को उनकी पैदावार का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान बिचौलियों के हाथ गेहूं बेचने को मजबूर हैं।
जिला प्रभारी श्रवण कुमार कश्यप ने कहा कि सर्वर न चलने के कारण किसान सम्मान निधि का केवाईसी नहीं करा पा रहे हैं। जिलाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम ने कहा कि किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और समय से भुगतान भी नहीं हो रहा है। किसान औने-पौने दामों में अपनी उपज बेचने को मजबूर हैं। ज्ञापन में मांग की गई है सक्रिय गेहूं क्रय केंद्रों सूची तीन दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाए और किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्याओं को तत्काल दूर किया जाए। इस दौरान सुरेश सिंह, मोरध्वज सिंह, रामकुमार, अयोध्यानाथ तिवारी, अकबर अली, चंद्रप्रकाश, लाल बहादुर, जैसराम, रामलखन, छेदी प्रसाद, जग प्रसाद यादव, संतराम, राम नेवास, प्रेम कुमार मौजूद थे।