फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BKU inlaid lock on the labor office

भाकियू ने श्रम कार्यालय पर जड़ा ताला

Tue, 25 Oct 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 25 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
BKU inlaid lock on the labor office
श्रम विभाग पर ताला बंदकर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पंजीयन के छह माह बाद भी श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ न देने से क्षुब्ध भाकियू (भानु गुट) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को श्रम प्रवर्तन कार्यालय पर ताला जड़ दिया। करीब डेढ़ घंटे तक ताला बंद कर कार्यकर्ता कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे रहे। विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। अपराह्न तीन बजे मौके पर पहुंचे और नायब तहसीलदार के आश्वासन पर ताला खुला।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना था कि निर्माण श्रमिकों के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। मगर इसका लाभ जिले के श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा। विभाग में छह माह पहले पंजीकरण कराने वाले मजदूर अब तक योजनाओं के लाभ से वंचित है। बार-बार शिकायत के बावजूद अनदेखी की जा रही है। मनरेगा मजदूरों का पंजीयन बिचौलियों के माध्यम से किया जा रहा है। नौकरी पेशा वालों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि एक ही दुकान को चिह्नित कर मजदूरों को साइकिल वितरण किया जा रहा हे। इसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने चाय-होटल की दुकानों पर काम कर रहे बाल श्रमिकों पर अंकुश लगाने की मांग की। तालाबंदी के चलते कर्मचारी कार्यालय परिसर में ही कैद रहे। सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। वार्ता के बाद ज्ञापन लेते हुए शिकायतों की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ताला खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी, विनोद चौधरी, इंद्रजीत दुबे, पंकज वर्मा, अनिल कुमार राव, निराला मौर्य, प्रेमप्रकाश चौधरी, सुखदेव चौरसिया, नंदलाल दुषाद, वीपत पासवान, अमरावती देवी, मो. रफीक, मुन्नीराम, मनोज विश्वकर्मा, सीमा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed