फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP workers gathered to demolish the fort of SP

विकास खंड बांसी प्रमुख पद पर बीस वर्षो से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव

Tue, 06 Apr 2021 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
BJP workers gathered to demolish the fort of SP
सपा का किला ढहाने में जुटे भाजपाई
विज्ञापन

विकास खंड बांसी प्रमुख पद पर 20 वर्षों से एक परिवार का है कब्जा
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जयप्रताप सिंह के क्षेत्र में यह ब्लॉक
मो. इरफान बाकर
बांसी। विकास खंड बांसी प्रमुख पद पर 20 वर्षों से सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव के परिवार का कब्जा है। इस अभेद किले को भेदने के लिए भाजपा के दावेदार गणित लगा रहे हैं जबकि, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख भी इस चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए सियासी चाल चलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
बांसी ब्लॉक प्रमुख पद पर सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव की पत्नी नीलम यादव वर्ष 2000, 2005 और 2010 में लगातार तीन बार चुनाव जीतने में सफल हुईं। 2015 के चुनाव में लालजी यादव के बेटे सुरेंद्र यादव निर्विरोध चुनाव जीते। इस बार के पंचायत चुनाव में बांसी प्रमुख पद को हथियाने के लिए भाजपा नेताओं ने प्रयास तेज कर दिया है। यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य चिकित्सक व परिवार कल्याण मंत्री जयप्रताप सिंह के विधानसभा क्षेत्र में है, इसलिए ब्लॉक प्रमुख का पद भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अब देखना यह है कि इस चुनाव में सपा अपना गढ़ बचा पाएगी या भाजपा सपा के वर्चस्व को तोड़ देगी। बांसी देहात मंडल के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद दमदार उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा। इस बार बांसी में भाजपा का ब्लॉक प्रमुख होगा।
विज्ञापन

यहां नहीं हुआ अविश्वास प्रस्ताव
बांसी विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले बांसी, मिठवल और खेसरहा ब्लॉक प्रमुख पद पर वर्ष 2015 के चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। दो वर्ष बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मिठवल और खेसरहा प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर अपदस्थ कर दिया था और कुछ दिन बाद हुए चुनाव में दोनों प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल हो गए, जबकि, भाजपाइयों को बांसी में ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जा जमाने में कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed