फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP will run Seva Pakhwada campaign from 17th to 2nd October

Siddharthnagar News: भाजपा 17 से 2 अक्टूबर तक चलाएगी सेवा पखवारा अभियान

Fri, 12 Sep 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP will run Seva Pakhwada campaign from 17th to 2nd October
डुमरियागंज। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारियों को लेकर डुमरियागंज मंडल की कार्यशाला शुक्रवार को डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओ से सेवा पखवारा अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्टूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सेवा, समाजहित और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी ने की। इस दौरान मधुसूदन अग्रहरि, अजय पांडेय, राजू पाल, मकेश्वर पांडेय, रमेश सोनी, मनोज निषाद, माधवेंद्र मिश्रा, दिलीप पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed